दुर्ग। भिलाई के थाना छावनी पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹7 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मध्यप्रदेश के रीवां से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया सरोज पटेल (43 वर्ष), निवासी प्रगति नगर कैंप-1 भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पायल पांडे एवं सिद्धमून उर्फ लाल पांडे ने उनके पुत्र पीयूष पटेल को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹7,00,000 की राशि ली और बाद में टालमटोल करने लगे।
मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 107/2026 दर्ज कर धारा 318(4), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के रीवां (मध्यप्रदेश) में होने की सूचना पर पुलिस टीम रवाना की गई और दोनों को हिरासत में लेकर दुर्ग लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
जप्त सामग्री
प्रकरण से संबंधित दस्तावेज
नगद लेन-देन से जुड़े साक्ष्य
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की नौकरी या सरकारी पद दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर सतर्क रहें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना छावनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अन्य राज्य से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।