मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से की सौजन्य भेंट…

गोवा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहयोग, संघीय समन्वय और साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

भेंट के दौरान राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास से जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने केंद्र और राज्यों के बीच मजबूत तालमेल को देश के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा सरकार द्वारा पर्यटन, बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा की।

यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *