भिलाई। भिलाई के सेक्टर-1 क्षेत्र में बढ़ती चेन स्नैचिंग, बाइक चोरी और नशाखोरी की घटनाओं को लेकर नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने भट्टी थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भिलाई। सेक्टर-1 क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सुरक्षा संबंधी घटनाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सोमवार को भट्टी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी प्रकाश कांत को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में हो रही चेन स्नैचिंग, बाइक और साइकिल चोरी के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई गई।
करीब 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इन घटनाओं से आम नागरिकों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल बन रहा है।
प्रतिनिधि मंडल में इमरान खान, ख्वाजा अहमद, H.K. देवांगन, अमित डोंगरे, रौशन रिज़वी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी।
थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने नागरिकों की बात गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही त्वरित सहायता के लिए विशेष पुलिस संपर्क नंबर भी जारी किया गया।
🚨 पुलिस सहायता नंबर:
📞 094792 39534
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। स्थानीय नागरिकों ने भी भरोसा जताया कि क्षेत्र की सुरक्षा और समस्याओं को लेकर संवाद और प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।