मिनीमाता की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन, कहा- उनका सेवाभावी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत…

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ संसद से समाज तक बुलंद की थी आवाज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं समाजसेविका स्वर्गीय मिनी माता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि मिनी माता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मिनी माता ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी और महिलाओं के अधिकार एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

उन्होंने कहा कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में मिनी माता जी के उत्कृष्ट योगदान को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उनके नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मिनी माता जी का सेवाभावी व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार और मानव कल्याण के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *