भांठा गांव में कोचिंग छात्र की मौत, परिवार ने बताया: पढ़ाई को लेकर था मानसिक दबाव…

रायपुर। रविवार को रायपुर के भांठागांव अवधपुरी कॉलोनी में 22 फरवरी 2026 की सुबह NEET की तैयारी कर रहा रायगढ़ निवासी छात्र पुष्पेंद्र पटेल ने आत्महत्या कर लिया।

उसने सबसे पहले अपने गले में जीआई तार बांधी, फिर दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी, जिससे वह सीधे फंदे पर लटका मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी कोणों से घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र कुछ समय से परीक्षा को लेकर तनाव में था और मानसिक दबाव में चल रहा था।

लोगों की मानें तो लगातार पढ़ाई और परीक्षा का दबाव उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस जांच में सभी पहलू पर ध्यान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *