आयुक्त ने वैशाली नगर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो का किया प्रातः निरीक्षण…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने शांति नगर क्षेत्र का प्रातः भ्रमण किये। भ्रमण के दौरान त्रिकोणा उद्यान, नवीन डामरीकरण रोड, प्रस्तावित सड़क निर्माण सहित साफ-सफाई का मौका निरीक्षण कर जायजा लिये और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है।

निगम आयुक्त द्वारा वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रं. 14 शांति नगर क्षेत्र में स्थित त्रिकोणा उद्यान का निरीक्षण किया गया है। उद्यान में साफ-सफाई, सिंचाई एवं प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर कराने कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा एवं उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किया गया है। मोहल्ले के उपस्थित नागरिको से उद्यान रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा किये। दिगम्बर जैन मंदिर के समीपस्थ नागरिको एवं मोहल्ले वासियो को सुगम यातायात की सुविधा मिले इस हेतु नया डामरीकरण सड़क निर्माण किया गया है, जिसका अवलोकन आयुक्त द्वारा किया गया है। शिव मंदिर कालोनी में स्थानीय नागरिको द्वारा सड़क बनाने मांग किया गया है। उक्त स्थल पर सड़क निर्माण होना प्रस्तावित है।

जिसका अवलोकन कर आयुक्त ने कार्यवाही पूर्ण कर कार्य कराने निर्देशित किये है। शांति नगर में गली, मोहल्लो का साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश किये है। रिक्त भूमि में लोगो द्वारा अपने घरो का कचरा फेका जाता था, जिसका कायाकल्प करते हुए गार्बेज वेरियेबल प्वाइंट के रूप में पेविंग कर ब्यूटिफिकेशन का कार्य किया गया है। जिससे जगह की खुबसुरती बड़ गई है। उक्त स्थल का शेष बचे हुए भूमि में वेडिंग जोन हेतु उपयोग करने कहा गया है।

निगम आयुक्त द्वारा शहर की नागरिकों से अपील किया गया है कि अपने घरों के सामने व्यर्थ का पानी न बहाएं ।  अनजाने में किए गए आपके इस रोड धुलाई से डामर रोड की मजबूती खत्म होती है और ज्यादातर स्थलों में रोड ध्वस्त हो जाता है जिससे पूरा शहर परेशान होता है।

निरीक्षण के दौरान  सहायक अभियंता अर्पित बंजारे, उप अभियंता चंदन निर्मलकर, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *