लक्ष्मीपति राजू ने भिलाई में शुरू की कचरा क्रांति: 17 सेंटरों में पृथक्करण और खाद निर्माण की बड़ी पहल!…

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को नई दिशा देने के लिए सलाहकार समिति की बैठक 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मीपति राजू ने की, जबकि खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के सचिव जावेद अली भी मौजूद रहे।

बैठक में कुल 17 एस.एल.आरएम. सेंटरों (पूर्व में 09 और 08 नए) में कचरे का पृथक्करण और गीले कचरे से खाद तैयार करने की योजना पर चर्चा हुई। यह काम शहरी आजीविका मिशन में पंजीकृत सी.एल.एफ. (सिटी लेबल फेडरेशन) की स्वच्छता दीदीयों द्वारा किया जाएगा।

सभी सदस्यों ने महापौर परिषद के समक्ष इस योजना को प्रस्तावित करने की सर्वसम्मति से अनुशंसा की।

बैठक में उपस्थित सदस्य थे:-

एम. लक्ष्मी गोपाल, कोमल दास टंडन, के. जगदीश, सरीता देवी, के श्याम सुदर राव, स्वच्छता समिति के अन्य सदस्य, और राजेश पालवे, प्र. सहायक अधीक्षक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *