कुरूद गोठान में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह और जनकल्याण सेवा समिति ने किया पौधारोपण; हरित क्षेत्र बढ़ाने का लिया संकल्प…

आयुक्त सुरुचि सिंह ने किया पौधारोपण, पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर दिया जोर

भिलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई एवं जनकल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कुरूद गोठान में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस दौरान गोठान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। आयुक्त सुरुचि सिंह ने स्वयं पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने पौधों के संरक्षण को लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी हुए शामिल

पौधारोपण कार्यक्रम में समाजसेवी नीतू पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि अजय साहू, दामिनी साहू, कार्यपालन अभियंता अरविन्द शर्मा, श्वेता वर्मा, शंकर सुवन मरकाम और गोसेवक दीपक यादव सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनकल्याण सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *