भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक-01 नेहरू नगर अंतर्गत आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर ब्लॉक-एफ स्थित दुकान क्रमांक-163 के ऊपर प्रथम तल पर निर्मित दुकान को निगम प्रशासन ने अपने अधिपत्य में ले लिया।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि संबंधित दुकानदार को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निगम ने दुकान को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान निगम अमला मौजूद रहा और पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक नियमों के तहत पूरी की गई।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निगम संपत्तियों एवं व्यावसायिक परिसरों की जांच आगे भी जारी रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।