ऑनलाइन मंगाया जहर, मिठाई में मिलाकर पत्नी को मार डाला: पुलिस जांच में पति के अफेयर का खुलासा…

ऑनलाइन मंगाया जहर, मिठाई में मिलाकर पत्नी को मार डाला: पुलिस जांच में पति के अफेयर का खुलासा

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उसके मोटापे, जंक फूड खाने की आदत और कथित अफेयर से परेशान था। आरोपी ने पहले ऑनलाइन माध्यम से जहर खरीदा और फिर मिठाई में मिलाकर पत्नी को खिला दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक यूट्यूबर के जरिए जहरीला पदार्थ मंगवाया था। पत्नी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पोस्टमार्टम और पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी का हैदराबाद की एक महिला से संबंध था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से पत्नी से छुटकारा पाने की योजना बना रहा था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *