भिलाई में गौ सम्मान आह्वान अभियान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल बाइक रैली…

भिलाई। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 08 फरवरी 2026 को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर भिलाई में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में गौ प्रेमी, समाजसेवी, संत एवं धार्मिक नेता शामिल हुए।

रैली की शुरुआत दीपक ताराचंद साहू के निवास, 21/32 बांग्ला भिलाई से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलगांव चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने “गौ हत्या बंद करो” और “गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो” जैसे नारे लगाते हुए गौ माता के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई।

आयोजकों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं। उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिलेगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि गौ हत्या एक गंभीर अपराध है और इसे रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।

रैली के समापन पर आयोजित सभा में गौ माता के संरक्षण और कल्याण के लिए संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने समाज से आह्वान किया कि गौ माता की रक्षा और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *