रायपुर। प्रदेश की केंद्रीय बजट समिति के सदस्य एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रमों के प्रदेश प्रभारी अमित चिमनानी ने रायपुर में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, दोनों प्रकोष्ठों की पूरी टीम तथा शहर के समस्त प्रतिष्ठित व्यापारीगण एवं प्रोफेशनल्स का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी संबोधन ने उपस्थितजनों को प्रेरित किया। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री व बजट समिति के सदस्य अखिलेश सोनी, विधायक राजेश मुणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदार गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
केंद्रीय बजट पर एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने सफल प्रेस वार्ता एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ बजट समिति तथा कार्यक्रम प्रभारी अमित चिमनानी को बधाई दी।