दुनियां भर में बढ़ा हंटावायरस का ख़तरा; क्रूज शिप से फैले संक्रमण ने बढ़ाई चिंता…

एमवी होंडियस क्रूज शिप पर मिले कई संक्रमित मरीज, WHO और CDC अलर्ट पर; कई देशों में शुरू हुई निगरानी

दक्षिण अटलांटिक। दुनियां भर में हंटा वायरस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। दक्षिण अटलांटिक में चल रहे डच क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ पर संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

WHO के मुताबिक अब तक इस क्लस्टर से जुड़े 8 मामले सामने आए हैं, जिनमें 6 संक्रमण लैब में कन्फर्म हुए हैं। तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों में एंडीज स्ट्रेन पाया गया है, जो दुर्लभ मामलों में इंसानों के बीच भी फैल सकता है।

बताया जा रहा है कि क्रूज शिप पर सवार यात्रियों और क्रू में अलग-अलग देशों के लोग शामिल थे। संक्रमण फैलने के बाद कई देशों ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और मेडिकल मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। WHO ने 12 देशों को अलर्ट जारी किया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हंटा वायरस आमतौर पर संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क से फैलता है। इसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन गंभीर मामलों में फेफड़ों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल WHO ने वैश्विक स्तर पर जोखिम को कम बताया है, लेकिन निगरानी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *