व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र; ट्रंप बोले- ईश्वर से जुड़ी है अमेरिका की पहचान…

नेशनल प्रेयर डे पर व्हाइट हाउस में हुआ यजुर्वेद मंत्रोच्चार, सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति की वैश्विक गूंज ने खींचा ध्यान

अमेरिका। अमेरिका के व्हाइट हाउस में आयोजित नेशनल प्रेयर डे कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में यजुर्वेद के शांति मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस आयोजन ने एक बार फिर भारतीय सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति की वैश्विक स्वीकार्यता को उजागर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की पहचान ईश्वर और आस्था से जुड़ी हुई है। उन्होंने लोगों से प्रार्थना और विश्वास की शक्ति बनाए रखने की अपील भी की।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धार्मिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हिंदू परंपरा की ओर से वैदिक शांति पाठ किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *