बालोद में खूंखार कुत्ते का हमला: 4 साल के मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर नोचा: बच्चे की हालत गंभीर ऑपरेशन की नौबत…

सिर-मुंह समेत 17 जगह गहरे जख्म, हालत गंभीर; दादा पर भी हमला

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम चिलहाटीखुर्द में एक पागल कुत्ते ने 4 साल के मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया।

मासूम नादित्य पाथरे (4 वर्ष), दादा ललित पाथरे का नाती है।
बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

कुत्ते ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर काटा और बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसके सिर, नाक, कान, मुंह, होंठ, हाथ और पैरों समेत शरीर के 17 जगहों पर गहरे जख्म हो गए।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दादा ललित पाथरे मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान कुत्ते ने उन पर भी हमला किया, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।

इलाज के लिए 3 शहरों में दौड़-

पहले बच्चे को डौंडीलोहारा अस्पताल ले जाया गया,
हालत गंभीर होने पर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
वहां से भी सुधार न होने पर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत स्थिर होने के बाद 24 घंटे बाद ऑपरेशन किया जाएगा।

कुत्ते का आतंक: कई और लोग भी घायल

ग्रामीणों के अनुसार, उसी कुत्ते ने
30 वर्षीय हेमन चंदेल को एक अन्य राहगीर सहित चार मवेशियों पर भी हमला किया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला।

परिवार पर दुखों का पहाड़

जानकारी के मुताबिक, मासूम नादित्य के पिता दीपक पाथरे का पिछले साल निधन हो चुका है। दादा ही उसकी देखभाल कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

इस घटना ने एक बार फिर आवारा और खतरनाक कुत्तों के बढ़ते खतरे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *