दुर्ग। दुर्ग में करीब 2 लाख राशन कार्डधारकों की e-KYC अधूरी, 28 फरवरी आख़िरी तारीख; नहीं कराया तो रुक सकता है राशन
दुर्ग। दुर्ग जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े करीब दो लाख राशन कार्डधारकों की e-KYC अब तक पूरी नहीं हो पाई है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों का राशन संकट में पड़ सकता है।
खाद्य विभाग के अनुसार, 28 फरवरी e-KYC पूरी कराने की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।
तय समय तक सत्यापन नहीं कराने वाले हितग्राहियों का नाम राशन सूची से अस्थायी रूप से हटाया जा सकता है, जिससे उन्हें आने वाले महीनों में राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है।
प्रशासन ने राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे नजदीकी उचित मूल्य दुकान, CSC सेंटर या खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी कराएं।
अधिकारियों का कहना है कि भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें।