जापान में फिर डोली धरती; 6.3 तीव्रता के भूकंप से हिला उत्तरी इलाका…

समुद्र के भीतर 50 किमी गहराई में था केंद्र, सुनामी का खतरा नहीं

टोक्यो। जापान में शुक्रवार को एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के उत्तरी हिस्से में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मियागी प्रांत के तट के पास समुद्र में लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भूकंप के झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने साफ किया है कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में गिना जाता है। यहां अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं, जिसके चलते देश में आपदा प्रबंधन प्रणाली काफी मजबूत मानी जाती है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *