नगर पालिक निगम भिलाई के  प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत बीएलसी घटक में व्यापक प्रचार प्रसार अभियान…

भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा बीएलसी घटक का व्यापक स्तर पर जगह जगह होर्डिंग, फ्लेक्स ,सार्वजनिक स्थलों एवं जोन कार्यालय में वॉलपेंटिंग, वार्डो में वाहनों के माध्यम से मुनादी और सोशल मीडिया के ज़रिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

साथ ही साथ वार्डो में सर्वे टीम नियुक्त कर वास्तुविद के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे कार्य कराया जा रहा है तथा इसके लिए  प्रमुख चौराहों और मुख्य  स्थलों पर होर्डिंग, फ्लैक्स ,बैनर पोस्टर  लगाए गए है और सुंदर वॉल पेंटिंग भी किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर “अंगीकार  अभियान 2025 ” भी चलाया गया तथा  जोन कार्यालय एवं अन्य जगह पर शिविर, आवास ऋण मेला का आयोजन भी किया गया है, ताकि नगर निगम में सभी निवासरत पात्र गरीब परिवार को पक्का आवास  देकर उनका सपना साकार हो  सके । इसके लिए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *