बैंक में नकली सोने पर फर्जी हॉलमार्क: छावनी पुलिस ने 113 ग्राम जाली आभूषण के साथ ठग को दबोचा…

दुर्ग। सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी शाखा में नकली स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण लेने का प्रयास करने वाले आरोपी को थाना छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हॉलमार्क अंकित कर 113 ग्राम नकली आभूषण प्रस्तुत किए थे। बैंक परीक्षक की सतर्कता से धोखाधड़ी नाकाम हो गई।

अनुराग बंधु, शाखा प्रबंधक, सिटी यूनियन बैंक।अपराध क्रमांक: धारा 318(4), 336(2), 62 BNS के तहत दर्ज।जप्त: 01 हार, 02 कंगन, 02 चेन, 01 ब्रेसलेट, 01 अंगूठी (कुल 113 ग्राम)।

20 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे आरोपी बैंक पहुंचा और नकली सोने के आभूषण गिरवी रख ऋण मांगने लगा। स्वर्ण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने जांच में आभूषण नकली पाए। आरोपी ने फर्जी हॉलमार्क लगाकर बैंक को करोड़ों का चूना लगाने की साजिश रची थी।

पुलिस ने त्वरित जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।आरोपी राज कुमार पातरा (37 वर्ष), निवासी राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (प. बंगाल), हाल ठिकाना: प्रेम सागर चौक, बैगा पारा हैं ,

थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी, प्रधान आरक्षक व स्टाफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना। बैंक परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता की सजगता से बैंक को बड़ा नुकसान टला।

दुर्ग पुलिस की अपील:

संदिग्ध आभूषण या दस्तावेज दिखने पर तुरंत सूचना दें। धोखाधड़ी में सख्ती बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *