दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने मुखबिर सूचना पर मछली मार्केट लक्ष्मी नगर में दबिश देकर तीन सट्टा-पट्टी लिखते आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, दो मोबाइल फोन और ₹5,790 नकदी बरामद हुई। सभी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
21 फरवरी 2026 को मछली मार्केट लक्ष्मी नगर, सुपेला।अपराध क्रमांक: 297/2026।जप्त सामग्री: सट्टा-पट्टी, 02 मोबाइल फोन, ₹5,790 नकदी।
मुखबिर की टिप पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रवि साहनी, कोमल सिंह और अमित कुमार गुप्ता को सट्टा लिखते पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकारा। अवैध जुआ संचालन के इस कृत्य पर त्वरित कार्रवाई कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी
रवि साहनी (38 वर्ष), निवासी राजीव नगर सुपेला।कोमल सिंह (28 वर्ष), निवासी लक्ष्मी नगर शक्ति चौक सुपेला।अमित कुमार गुप्ता (19 वर्ष), निवासी लक्ष्मी मार्केट दुर्गा पारा सुपेला।
निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, उपेन्द्र सिंह और आरक्षक सुरेन्द्र पटेल की तत्परता से सफल छापेमारी हुई।
दुर्ग पुलिस अपील:
अवैध जुआ-सट्टे से दूर रहें, ऐसी गतिविधियों की सूचना थाने या कंट्रोल रूम दें। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।