पहले सेक्स किया फ़िर गर्लफ्रेंड को छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड: इस धोखे से फंदे पर लटक गई प्रेमिका…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम संबंधों के जाल में फंसकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका का नाम रानी साहू (उम्र 22 वर्ष) बताया जा रहा है, जो ग्राम सुखली मोहल्ला कोटा निवासी थी। रानी अपने प्रेमी राजू यादव (उम्र 25 वर्ष) के घर पर रहने के लिए आई थी। दोनों ने रात में शारीरिक संबंध बनाए।

संबंध बनाने के बाद राजू अचानक भाग गया और उसने मोबाइल फोन बंद कर दिया।मोबाइल बंद होने पर रानी ने फंदा लगा लिया। सुबह राजू के मां-बाप ने खिड़की से लटकता शव देखा और चीख पुकार मचाई।

सूचना मिलते ही गोठान थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। राजू यादव फरार है, उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

रानी के परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से राजू के साथ रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सुसाइड नोट नहीं मिला।स्थानीय लोगों में आक्रोश, ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जमा होकर नारेबाजी की। युवा वर्ग ने प्रेम विवादों पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *