चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का निधन, बीजिंग को आर्थिक महाशक्ति बनाने में निभाई थी अहम भूमिका…


चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। तीखी बात कहने वाले इस सुधारक ने 1990 के दशक में सरकारी उद्योगों में बड़े बदलाव करने और देश को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शामिल कराकर चीन में जबरदस्त आर्थिक तेजी लाने में मदद की थी।

मिली जानकारी के कारण, बुधवार सुबह करीब 11 बजे बीजिंग में बीमारी के कारण झू रोंगजी का निधन हो गया।

1998 से 2003 तक किए कई बड़े बदलाव

कम्युनिस्ट देशों में सुधारों की तारीफ करने का कारण कभी उन्हें ग्रामीण इलाकों में शारीरिक श्रम करने के लिए भेज दिया गाय था, लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर 1998 से 2003 तक उन्होंने कई बड़े बदलाव किए।

झू का कम्युनिस्ट पार्टी के रुढ़िवादी नेताओं से हुआ टकराव

सरकारी कंपनियों को कुशल और मुनाफा कमाने वाली बनाने की कोशिश में झू का कम्युनिस्ट पार्टी के रुढ़िवादी नेताओं और सरकारी उद्योगों के प्रमुखों के साथ टकराव हुआ।

इस प्रक्रिया में लाखों लोगों की नौकरी चली गई, लेकिन इससे चीन को आगे बढ़ने और 2010 में अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिली।

झू ने चीन को दिलाई WTO की सदस्यता

पूर्व नेता डेंग जियाओपिंग के 1979 के सुधारों को आगे बढ़ाते हुए, झू को चीन की WTO सदस्यता जैसे ऐतिहासिक बदलावों को लागू करने के लिए जरूरी सूझबूझ और दृढ़ता दिखाने का श्रेय दिया जाता है। इन बदलावों ने चीन को दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक देश बनाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *