भिलाई। कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन (INCR) टीम द्वारा गगन बिहारी त्रिपाठी को प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उनके मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि गगन बिहारी त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा- संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनकल्याण तथा राहुल गांधी जी के विचार, संघर्ष और विज़न को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उनका अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी कार्यशैली प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और आम जनता की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाएगी।
इस अवसर पर विजय दुबे, हितेंद्र चौहान, धनेश्वरी साहू, कुंती साहू, अनिल झा, संदीप समुएल, सैफ अहमद, सलीम समसुल, इस्लाम बी.एल. मालवीय, एस. आशीष, अब्दुल कलीम एवं सलिल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।