मनीष पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत का बजट 2026-27: युवाओं, खेलों और उद्यमिता को नई उड़ान मिलेगी…

केंद्रीय बजट में रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा से उद्योग तक कड़ी मजबूत करने और खेल अवसंरचना विस्तार पर विशेष जोर

भिलाई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को “विकसित भारत का बजट” बताते हुए, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष और भाजपा नेता मनीष पाण्डेय ने इसका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है और यह युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उन्हें नए अवसर प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

मनीष पाण्डेय ने बताया कि यह बजट रोजगार सृजन, कौशल विकास और शिक्षा से रोजगार तक के मार्ग को और मजबूत करने पर केंद्रित है। Education-to-Employment Committee के गठन से युवा शिक्षा से उद्योग और रोजगार तक सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे उन्हें न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा।

बजट में उद्यमिता और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की गई हैं। इसमें नवीन तकनीक, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल स्टार्टअप्स और ग्रामीण उद्यमिता पर जोर है। इससे युवाओं को अपने सृजनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

खेल क्षेत्र में भी बजट ने नई ऊर्जा और अवसर पैदा किए हैं। युवा एवं खेल मंत्रालय का बजट ₹45,000 करोड़ से अधिक कर दिया गया है। इससे खेलो इंडिया जैसी योजनाओं को अगले दस वर्षों तक मजबूती मिलेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेल अवसंरचना का व्यापक विस्तार होगा।

साथ ही, बजट में खेल उपकरण निर्माण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की गई है। इससे भारत उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों का वैश्विक केंद्र बन सकेगा और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएँ और आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में सफलता बढ़ेगी।

मनीष पाण्डेय ने कहा, “यह बजट युवाओं और खिलाड़ियों को सशक्त बनाने वाला है। रोजगार के नए अवसर, खेल और उद्यमिता में प्रोत्साहन, और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह कदम विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेगा। यह बजट वास्तव में सर्वस्पर्शी और जन-कल्याणकारी है, जो युवाओं को देश की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *