अंतिम संस्कार रुका, टूटे हाथ-पैर देख रोया परिवार: ‘कहा हत्या है, हत्यारे पकड़ो…

पटना। पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर कॉलोनी, एम्स गोलंबर के पास कोचिंग सेंटर की चौथी मंजिल से गिरकर 12वीं की छात्रा पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत।

परिवार के सदस्य प्रियांशु (भाई) ने हत्या का आरोप लगाया, दावा किया कि दो लड़कों ने दुष्कर्म के प्रयास में पिंकी को ऊपर ले जाकर फेंक दिया।

पिंकी सुबह करीब 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकलीं। 9 बजे प्रियांशु को कॉल आया कि बहन एम्स में एडमिट है, पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

कोचिंग संचालक ने कहा, “ऊपर से गिर गई,” लेकिन परिवार ने सवाल उठाया कि कोचिंग से दूसरी तरफ क्यों गई।

सीसीटीवी में दो संदिग्ध लड़के सीढ़ियों पर ऊपर जाते दिखे, 15-20 मिनट बाद पिंकी छत से गिरीं। उसके बाद 2 छात्र उतरते नजर आए, परिवार ने फुटेज देख हत्या का दावा किया।

अंतिम संस्कार से पहले शव पर हाथ-पैर टूटे, चोट के निशान दिखे, जिससे प्रियांशु ने पुलिस बुलाई।

परिजनों ने कहा, “दो लड़के तीसरे तल ले गए, धक्का दिया।” फुलवारीशरीफ पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया कोचिंग संचालक से पूछताछ की जा रही है।

SDPO-1 की अगुवाई में टीम का गठन किया गया है, FSL, डॉग स्क्वाड सक्रिय; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *