पटना। पटना में एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। साइको किलर के नाम से मशहूर भांजे ने बीच सड़क अपने मामा का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात 11 फरवरी 2026 को हुई, जो सीसीटीवी में कैद हो गई, घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र, बंगाली टोला के पास हुई।
मामा मोहम्मद रईस (62 वर्ष), जो टेलर थे, सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान पर जा रहे थे। तभी उनका भांजा मोहम्मद रियाज तेज चाकू लेकर पीछे से पहुंचा और मात्र कुछ ही सेकंड में 10 वार कर दिए। गला काटने से खून की नदियां बहने लगीं, और रईस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि आरोपी बिना रुके हमला करता रहा।
मोहम्मद रियाज नशे का आदी था और परिवार वाले उसे अक्सर टोकते थे। पहले भी उसने अपने ही मां के भाई (मामा) पर भाई की हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर हमला किया था, जिसके चलते जेल की हवा खा चुका था। जेल से छूटने के बाद भी सुधरा नहीं।
पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी को मामा का परिवार तंग करता था, इसलिए गुस्से में हत्या कर दी। स्थानीय लोग उसे ‘साइको किलर’ कहते थे, पुलिस जांच में पता चला कि यह पारिवारिक रंजिश का नतीजा था।
रियाज की मां ने बताया कि बेटा नशे में घरवालों को धमकी देता था, यहां तक कहा था- “तुमको भी काट दूंगा।”वह भाई की हत्या की कोशिश में जेल गया था।
वारदात के तुरंत बाद ग्रामीणों ने हल्ला मचाया, लेकिन पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी।
SDPO पटना सिटी ने आरोपी को खून से सना चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई, क्योंकि हत्या से सनसनी फैल गई। आगे की पूछताछ जारी है।