खतरनाक कार्टेल का बड़ा कमांडर, गिरफ्तारी के बाद बढ़ा सुरक्षा अलर्ट
मेक्सिको। मेक्सिको में ड्रग्स तस्करी की दुनिया से जुड़ा एक बड़ा नाम आखिरकार पकड़ा गया है। कुख्यात अपराधी ऑडियास फ्लोरेस सिल्वा उर्फ ‘एल जार्डिनेरो’ को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर अमेरिका ने करीब 5 मिलियन डॉलर (लगभग 50 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा था।
बताया जा रहा है कि वह जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का बड़ा कमांडर था और गैंग के प्रमुख ‘एल मेंचो’ का करीबी माना जाता था। उसे इस खतरनाक गिरोह का संभावित उत्तराधिकारी भी माना जा रहा था।
चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तारी के वक्त वह किसी सुरक्षित ठिकाने पर नहीं, बल्कि सड़क किनारे एक नाले में छिपा हुआ मिला।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह कार्टेल 100 से ज्यादा देशों में ड्रग्स का नेटवर्क फैलाए हुए है और मेक्सिको के कई राज्यों में इसका दबदबा है।
फ्लोरेस सिल्वा पर नशा तस्करी के साथ-साथ जबरन वसूली, अपहरण और तेल चोरी जैसे कई गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ इलाकों में हिंसा और तनाव की खबरें भी सामने आई हैं।