रायपुर। राज्यपाल श्री डेका ने कॉलेज की छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, करियर और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनके लक्ष्य, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की सीख दी।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।