केरल एग्जिट पोल 2026: UDF की वापसी के संकेत, LDF को बड़ा झटका…

सर्वे में कांग्रेस गठबंधन को बढ़त, पिनराई विजयन सरकार पर सत्ता खोने का खतरा

केरल। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जबकि सत्तारूढ़ LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) पीछे नजर आ रहा है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, UDF को स्पष्ट बढ़त के साथ सत्ता में वापसी के आसार हैं, जो करीब एक दशक बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

कुछ सर्वे में UDF को 75-90 सीटों तक मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि LDF 50-65 सीटों के आसपास सिमट सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सत्ता विरोधी लहर, आर्थिक मुद्दे और वोटर्स के रुझान में बदलाव इस परिणाम के पीछे अहम कारण हो सकते हैं।

हालांकि, यह सिर्फ एग्जिट पोल हैं अंतिम नतीजे अलग भी हो सकते हैं। असली तस्वीर मतगणना के दिन ही साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *