हार्दिक का “सिक्स सेंचुरी” शो, बुमराह की विकेट सेंचुरी – साउथ अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर ध्वस्त…

अंतरराष्ट्रीय। पहले T20I में भारत ने जबरदस्त ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराकर सीरीज़ की धमाकेदार शुरुआत की। यह मैच कई बड़े रिकॉर्ड का गवाह बना।

हार्दिक पंड्या का आगाज़ — T20I में 100 सिक्स पूरे–

भारतीय ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन ठोकते हुए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए। इसके साथ ही वे इस उपलब्धि को छूने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यही नहीं, बल्ले और गेंद दोनों से हार्दिक ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

बुमराह की “विकेट सेंचुरी” – तीनों फॉर्मैट में 100+ विकेट–

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक और ऐतिहासिक मुकाम छुआ। उन्होंने T20I में अपना 100वां विकेट निकाला, और इस तरह वे तीनों प्रारूप-टेस्ट, ODI और T20I-में 100+ विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज़ बन गए।

साउथ अफ्रीका का गिरा इतिहास – सिर्फ 74 पर ऑल-आउट–

भारतीय गेंदबाज़ों की सटीक लाइन-लेंथ और दबाव के सामने साउथ अफ्रीका की पूरी टीम केवल 74 रन पर सिमट गई-यह उनका T20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का सबसे कम स्कोर है। भारत के सभी गेंदबाज़ों ने विकेट चटकाए, जिससे प्रोटियाज़ की बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखर गई। इस रिकॉर्ड-तोड़ जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की T20I सीरीज़ में 1–0 से बढ़त बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *