ईरानी हमलों से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान; सैटेलाइट तस्वीरों में बड़ा खुलासा…

रिपोर्ट में दावा- मध्य पूर्व में अमेरिका के 15 सैन्य अड्डों पर 228 से ज्यादा ढांचे और उपकरण क्षतिग्रस्त, कई अहम सिस्टम तबाह

वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच सामने आई नई सैटेलाइट तस्वीरों ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान की गंभीरता उजागर कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों में मध्य पूर्व स्थित अमेरिका के कई सैन्य अड्डों को पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

सैटेलाइट विश्लेषण में दावा किया गया है कि कुवैत, बहरीन, कतर, जॉर्डन, सऊदी अरब और यूएई समेत कई देशों में मौजूद अमेरिका के 15 सैन्य ठिकानों पर 228 से अधिक ढांचे और उपकरण क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं।

इनमें हैंगर, बैरक, रडार सिस्टम, फ्यूल डिपो और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार बहरीन स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े के मुख्यालय और कुवैत के कई बेस सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

कुछ जगहों पर पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, THAAD रडार सिस्टम और सैटेलाइट कम्युनिकेशन उपकरण भी तबाह होने की बात कही गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन हमलों ने अमेरिकी सैन्य तैयारियों और ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने कुछ सैन्य गतिविधियों और कर्मियों को क्षेत्र से हटाना शुरू कर दिया है।

हालांकि अमेरिकी प्रशासन ने कई दावों पर सवाल उठाए हैं, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों और स्वतंत्र विश्लेषणों के बाद यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *