रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके में एक बेहद गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला पत्रकार गायत्री सिंह को एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उनके दोनों पैरों को भारी चोटें आईं हैं और डॉक्टरों ने इनमें से एक या दोनों पैर काटने की संभावना जताई है।
यह दुर्घटना 18 दिसंबर 2025 की शाम लगभग रात्रि 9 बजे के करीब तब हुई, जब गायत्री सिंह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज़ गति से आ रहा एक ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए आगे चला गया और उसके पहिये उनके पैरों पर से गुजर गए।
घायल महिला पत्रकार की पहचान गायत्री सिंह के रूप में हुई है। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं और उनकी हालत को डॉक्टर गंभीर बता रहे हैं। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों ने कहा है कि एक या दोनों पैर काटने की स्थिति सामने आ सकती है, ताकि संक्रमण और जीवन को गंभीर जोखिम से बचाया जा सके।
घायल को पहले मेकाहारा टॉमा यूनिट में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें कमल विहार स्थित वी. वाई. हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है, जहां विशेषज्ञों की टीम उनकी हालत पर बारीकी से नजर रख रही है।
हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। रायपुर पुलिस का कहना है कि तेज़ रफ्तार व संभावित लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है और आरोपी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पत्रकारिता समुदाय इस हादसे से गहरे दुखी हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया आई है, जिसमें मांग की जा रही है कि घटना की पारदर्शी जांच की जाए और पीड़िता को न्याय व उचित मुआवजा मिले।
यह घटना रायपुर तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई है, जहां तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला पत्रकार को कुचला जिसका इलाज वी. वाई. हॉस्पिटल, रायपुर मैं किया जा रहा है महिला की हालत गंभीर है