लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, सिर दीवार पर पटकने के बाद शव बोरे में भरकर नाले में फेंका…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई (सुपेला थाना क्षेत्र) में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक तुलाराम बंजारे ने अपनी प्रेमिका आरती उर्फ भारती निर्मलकर की हत्या कर दी। पुलिस को 13 दिसंबर 2025 की सुबह चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास नाले में एक बोरे में बंद महिला का शव मिला, जिसे स्थानीय निरीक्षण और एफएसएल जांच के बाद पहचान किया गया।

जानकारी के अनुसार, आरती पहले दो पतियों को छोड़ चुकी थी और पिछले 4-5 महीनों से तुलाराम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों ने शराब पी थी और नशे में हुए विवाद के दौरान तुलाराम ने उसे पहले थप्पड़ मारा फिर सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे गंभीर चोट लग गई और आरती की मौत हो गई। घटना के बाद शव को मोड़कर प्लास्टिक की रस्सी से बांधते हुए बोरे में डाला गया, और रात करीब तीन बजे तुलाराम ने अपने भाई गोवर्धन बंजारे तथा दोस्त शक्ति भौयर (ऑटो चालक) की मदद से शव को नाले में फेंक दिया। तुलाराम ने बाद में अफवाह फैलाई कि आरती अपने पिता के इलाज के लिए नागपुर चली गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मृतका आरती उर्फ भारती निर्मलकर की हत्या आरोपीगण तुलाराम बंजारे (लिव-इन पार्टनर), उसका भाई और दोस्त ने मिलकर की, हत्या की वजह नशे में विवाद और मारपीट बनी, शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *