बॉडी क्लॉक बिगड़ी तो बीमारियां पक्की:
स्लीप टाइमिंग गड़बड़ाने से 172 बीमारियों का बढ़ता ख़तरा..

फिजिकल हेल्थ – रोज एक ही समय पर सोएं-जागें:
अनियमित नींद से बढ़ता है 172 बीमारियों का रिस्क, नींद पर अब तक की सबसे बड़ी स्टडी।

स्वास्थ्य। नींद को लेकर अब तक की सबसे बड़ी साइंटिफिक स्टडी में सामने आया है कि नींद की अनियमितता सिर्फ थकान नहीं, बल्कि शरीर में बीमारी का ट्रिगर बनती है। रिसर्च के मुताबिक, जो लोग रोज अलग-अलग समय पर सोते-जागते हैं, उनमें 172 तरह की बीमारियों का जोखिम ज्यादा पाया गया।

स्टडी का साइंस क्या कहता है:

इस बड़े स्तर की स्टडी में लंबे समय तक लोगों की स्लीप टाइमिंग, स्लीप ड्यूरेशन और स्लीप कंसिस्टेंसी को ट्रैक किया गया। इसके बाद इन आंकड़ों को मेडिकल रिकॉर्ड से जोड़ा गया।
निष्कर्ष साफ रहा-
नींद का समय जितना ज्यादा अनियमित, बीमारी का खतरा उतना ज्यादा।

किन सिस्टम्स पर पड़ता है सबसे ज्यादा असर:

रिसर्च के मुताबिक, अनियमित नींद सीधे इन बॉडी सिस्टम्स को प्रभावित करती है-

कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम: हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई BP
मेटाबॉलिक सिस्टम: डायबिटीज, मोटापा, फैटी लिवर
न्यूरोलॉजिकल हेल्थ: डिप्रेशन, एंग्जायटी, मेमोरी कमजोर होना
इम्यून सिस्टम: बार-बार इंफेक्शन, सूजन बढ़ना
हॉर्मोनल बैलेंस: मेलाटोनिन और कोर्टिसोल का असंतुलन।

क्यों खतरनाक है अनियमित नींद:

विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर में एक सर्कैडियन रिदम (Biological Clock) होती है।
यही क्लॉक तय करती है कि कब हार्मोन रिलीज होंगे
कब ब्लड प्रेशर बढ़े-घटेगा
कब दिमाग सबसे ज्यादा एक्टिव रहेगा।

जब रोज सोने-जागने का समय बदलता है, तो यह क्लॉक डिसरप्ट हो जाती है। नतीजा-शरीर के अंदर चल रही सभी बायोलॉजिकल प्रक्रियाएं गड़बड़ा जाती हैं।

सिर्फ कितनी नींद नहीं, “कब” भी जरूरी:

स्टडी में यह भी सामने आया कि
7-8 घंटे सोने वाले

लेकिन रोज अलग समय पर सोने-जागने वाले लोगों में भी
बीमारियों का खतरा ज्यादा देखा गया।

यानी

नींद की क्वालिटी + नींद की टाइमिंग = हेल्दी बॉडी:

हेल्दी स्लीप साइंस के 4 गोल्डन रूल
रोज एक ही समय पर सोना-जागना
वीकेंड पर भी स्लीप शेड्यूल न बिगाड़ना
सोने से 1 घंटे पहले स्क्रीन एक्सपोजर कम करना
रात में कैफीन और भारी भोजन से बचना

कुल मिलाकर यह स्टडी साफ संकेत देती है कि नींद कोई लाइफस्टाइल चॉइस नहीं, बल्कि मेडिकल प्रोटेक्शन सिस्टम है।
अगर 172 बीमारियों के खतरे को कम करना है, तो सबसे पहले नींद का समय ठीक करना होगा-रोज, बिना चूक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *