घर में रखा सोना बेचना चाहते हैं? इन 3 फैक्टर से तय होती है कीमत, बेचने से पहले करें ये 6 ज़रूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान…

नई दिल्ली। अगर आप घर में रखा सोना बेचने का मन बना रहे हैं, तो जल्दबाज़ी करना भारी पड़ सकता है। सोने की कीमत रोज़ बदलती है और इसे बेचते वक्त कई ऐसे फैक्टर होते हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालते हैं। थोड़ी सी जानकारी और तैयारी से आप हज़ारों–लाखों रुपए का नुकसान बचा सकते हैं।

इन 3 बड़े फैक्टर से तय होती है सोने की कीमत: शुद्धता (Purity) सोने की कीमत सबसे पहले उसकी शुद्धता पर निर्भर करती है जैसे –

24 कैरेट – 99.9% शुद्ध
22 कैरेट – लगभग 91.6% शुद्ध
18 कैरेट – लगभग 75% शुद्ध,
जितनी कम कैरेट, उतनी कम कीमत मिलेगी।

सोना आमतौर पर ग्राम के हिसाब से खरीदा जाता है। कई ज्वैलर्स पत्थर, मोती या लॉकर हटाकर वजन काट लेते हैं, इसलिए असली सोने का वजन जानना जरूरी है

बाजार का भाव (Gold Rate):-

अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर,‌ मांग और सप्लाई, इन सबका असर रोज़ाना सोने के भाव पर पड़ता है।

सोना बेचने से पहले जरूर करें ये 6 काम:-

कैरेट की जांच करवाएं, हॉलमार्क देखें, BIS हॉलमार्क, कैरेट और ज्वैलर का कोड जरूर चेक करें, आज का रेट खुद पता करें जैसे अखबार, सरकारी वेबसाइट,भरोसेमंद फाइनेंशियल पोर्टल

ज्वैलर जो रेट बताए, उसे आंख बंद करके न मानें। 2-3 ज्वैलर्स से रेट लें एक ही दुकान पर न बेचें। अलग-अलग जगह रेट में फर्क हो सकता है इससे आपको बेहतर डील मिलेगी।

मेकिंग चार्ज की कटौती समझें, पुराने गहनों पर मेकिंग चार्ज वापस नहीं मिलता, कई ज्वैलर्स ज्यादा कटौती करते हैं
पहले साफ-साफ पूछ लें।

पहचान पत्र साथ रखें, सोना बेचते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड अक्सर जरूरी होता है, खासकर ज्यादा रकम पर। कैश या बैंक ट्रांजैक्शन समझदारी से चुनें, बड़ी रकम में कैश लेने से बचें, बैंक ट्रांसफर ज्यादा सुरक्षित होता है।

इन बातों का खास ध्यान रखें:-

सोना गिरवी रखना और बेचना अलग-अलग चीजें हैं, तुरंत पैसों की जरूरत हो तो पहले गोल्ड लोन का विकल्प देखें, भाव गिरा हो तो थोड़ा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है, सोना बेचना आखिरी विकल्प होना चाहिए। अगर बेचना ही है तो शुद्धता जांचें, रेट की तुलना करें और जल्दबाज़ी से बचें क्योंकि सही जानकारी से आप अपने सोने की सही कीमत पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *