बॉयफ्रेंड ने गुस्से में गर्लफ्रेंड की नृशंस हत्या, अर्धनग्न अवस्था में कीचड़ में सिर घुसा कर जान ली…

CCTV से खुला राज: प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाला निकला बॉयफ्रेंड
मोबाइल कॉल बना मौत की वजह:

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 जनवरी की सुबह बरगांव और पिपरा के बीच स्थित खेत में 22 वर्षीय पूजा महंत की अर्धनग्न लाश कीचड़ में दबी मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों के मुताबिक, सुबह पूजा महंत घर पर नहीं मिली। परिजनों ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। करीब सुबह 9 बजे उसी गांव के किसान रामेश्वर साहू जब अपने खेत पहुंचे तो उन्होंने कीचड़ में पूजा महंत की लाश देखी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल परिवार को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के बयान के बाद हत्या की आशंका जताते हुए FIR दर्ज की गई।

आरोपी प्रेमी

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में तड़के सुबह 4:38 बजे दो युवक बाइक से जाते हुए दिखाई दिए, जबकि 4:45 बजे पूजा महंत मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से अकेली गुजरती नजर आई।

जांच में सामने आया कि पूजा महंत रात 12 से 1 बजे के बीच गांव में एक त्योहार में शामिल होकर घर लौटी थी।

बॉयफ्रेंड पर शक, पूछताछ में हत्या कबूली

CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक पूजा के बॉयफ्रेंड प्रवीन प्रकाश चंद्र पर गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गुस्से में आकर पूजा की हत्या कर दी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पूजा दूसरे युवक से बातचीत करती थी और उसे समय नहीं देती थी, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में:-

प्रवीन प्रकाश चंद्र (28)

लव प्रकाश चंद्र (32)

केशव चंद्र (34)

को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को पिपरा और बरगांव के बीच खेत में फेंक दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग और शक से जुड़ा है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *