विधानसभा चुनाव से पहले वायरल हुआ था कथित MMS, विधायक ने बताया साजिश; पुलिस को सौंपे फोटो-वीडियो सैंपल, फॉरेंसिक जांच तेजभिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में चर्चित सेक्स वीडियो (MMS) विवाद में अब जांच ने रफ़्तार पकड़ ली है। इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ख़ुद थाने पहुंचे और पुलिस जांच में सहयोग करते हुए अपना फ़ोटो और वीडियो सैंपल सौंप दिया।विधायक ने साफ़ कहा कि उन्हें किसी नोटिस की ज़रूरत नहीं है, वे ख़ुद जांच चाहते हैं और सच्चाई सामने आनी चाहिए।क्या बोले देवेंद्र यादव?यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश हैवीडियो को विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले वायरल किया गयाउद्देश्य उनकी छवि ख़राब करना और जनता को भ्रमित करना थाउन्होंने पहले ही इस मामले में FIR दर्ज़ कर जांच की मांग की थीजांच में देरी पर भी उन्होंने सवाल उठाएनोटिस को लेकर भी उठाए सवालदेवेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जो नोटिस भेजा गया, उसमें भी गड़बड़ी थी।नोटिस में 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे थाने आने को कहा गया, लेकिन नोटिस उन्हें उसी दिन दोपहर में मिला।उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि मामला संदिग्ध तरीक़े से हैंडल किया गया।गौरतलब है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक कथित अश्लील वीडियो (MMS) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थाविपक्षी नेताओं ने दावा किया था कि वीडियो में दिख रहा युवक देवेंद्र यादव हैं, हालांकि विधायक ने शुरू से ही इसे फर्ज़ी और साज़िश बताया।पुलिस ने विधायक द्वारा दिए गए फ़ोटो और वीडियो सैंपल रिकॉर्ड में सुरक्षित कर लिए हैं, इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।रिपोर्ट के बाद ही साफ़ होगा कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कौन है।यह मामला पहले भी काफ़ी गरमाया था और अब दोबारा चर्चा में है। विधायक लगातार इसे चरित्र हनन की साजिश बता रहे हैं, जबकि विपक्ष पहले इसे बड़ा मुद्दा बना चुका है।