भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-5 अंतर्गत फुटबाल ग्राउण्ड, सफाई व्यवस्था, उद्यान, पानी टंकी सहित नाला का सघन निरीक्षण आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी द्वारा किया गया। स्थानीय नागरिको से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए।
निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे द्वारा सेक्टर 9 अस्पताल के बगल में बने फुटबाल ग्राउण्ड का निरीक्षण किये। फुटबाल ग्राउण्ड में लाईट, पानी एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए बंद लाईट को शीध्र चालू कराने निर्देशित किये हैं। हास्पिटल सेक्टर स्थित मार्केट एवं बस्ती का भ्रमण करते हुए सफाई, पानी, नाली, सुलभ का जायजा लिये। बस्ती में निवासरत नागरिको से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित आवास लेने हेतु चर्चा किए हैं।
आयुक्त ने सड़क 9-10 के बीच बने उद्यान का अवलोकन करते हुए वहां रोपित पौधो, खेल सामग्री एवं साफ-सफाई व्यवस्था को देखे, जो ठीक पाया गया। समीपस्थ पानी टंकी का निरीक्षण किये और पेयजल सप्लाई में किसी प्रकार की समस्या न हो इसका ध्यान रखने कहा गया है। आयुक्त द्वारा नाला का अवलोकन किया गया, स्थानीय निवासियों द्वारा पानी टंकी समीप पेवर ब्लाक लगाने मांग किया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर, उप अभियंता शंकर सुवन मरकाम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, संजीव सैमुएल, वेंकट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।