भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई शहर के विकास को गति प्रदान करने की दिशा में जोन 1 नेहरू नगर अंतर्गत नाला चैनेलाइजेशन, सार्वजनिक मंच, नाली निर्माण सहित रिटर्निंग वाल एवं पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी द्वारा नागरिको के मांग एवं सुविधाओं को देखते हुए वार्ड क्रं. 3 माडल टाउन में नाला चैनेलाइजेशन एवं सार्वजनिक मंच निर्माण, वार्ड क्रं. 2 स्मृति नगर आंदन नगर में नाली निर्माण, कोसानाला में रिटर्निंग वाल एवं पुलिया निर्माण, सुपेला घड़ी चौंक से लोहिया पेट्रोल पम्प मुख्य मार्ग किनारे नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। मंच के निर्माण से नागरिको को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने में सुविधा मिलेगी। नाली एवं पुलिया के निर्माण हो जाने से सड़कों पर बेवजहा बहने वाले पानी नाली के माध्यम से आसानी से आगे निकल जायेगा। भिलाई निगम शहर के विकास में लगातार कार्य कर रहा है।