इश्क नचाए जिसको यार वो फ़िर नाचे बीच बाज़ार: 55 की खुशबू 30 के प्रेमी ने कहा- अब साथ ही रहेंगे…

बिहार। बिहार के बांका जिले से रिश्तों की सीमाएं तोड़ देने वाला मामला सामने आया है। यहां 55 साल की महिला खुशबू देवी ने 30 साल के युवक वकील से शादी कर ली। उम्र के बड़े फासले के बावजूद महिला अपने फैसले पर अडिग दिखी और खुलेआम प्रेमी को पति बताते हुए उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

मामला अमरपुर बस स्टैंड का है, जहां खुशबू देवी अपने प्रेमी वकील को गले लगाकर बार-बार कहती नजर आई कि यही मेरा पति है, मैं इसके बिना नहीं रह सकती।

कई घंटों तक बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

खुशबू देवी के तीन बेटे हैं, दो बेटे दिल्ली में काम करते हैं महिला छोटे बेटे और बहू के साथ रहती है थी।

परिवार का आरोप है कि चार महीने पहले खुशबू देवी अपनी बहू के जेवर लेकर घर से चली गई थी। इसके बाद पता चला कि वह युवक वकील के साथ रह रही है।

बस स्टैंड पर मौजूद खुशबू देवी का छोटा बेटा लोगों के सामने आरोप लगाता रहा कि मां ने मेरी पत्नी के सारे गहने अपने नए प्रेमी को दे दिए और हम सबको छोड़ दिया।

हालांकि खुशबू देवी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अब उसी के साथ रहेगी।

मामले की सूचना मिलने पर अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके प्रेमी को सुरक्षा की दृष्टि से थाने ले आई।

अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया-महिला और उसके प्रेमी को सुरक्षा के लिहाज से थाने लाया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक न तो महिला ने और न ही परिजनों ने कोई शिकायत दी है। ऐसे में मामला काउंसलिंग और निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *