IT की रेड से दहला व्यापार जगत: घ़र से प्लांट तक सर्च ऑपरेशन” – रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में एक साथ दबिश; घर-दफ्तर-प्लांटों में दस्तावेज़ खंगाला जा रहा है…

रायपुर। भिलाई छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग ने लोहे के बड़े कारोबारियों के ऊपर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर सहित चार बड़े जिलों दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ में करीब 50 स्थानों पर एक साथ IT की टीमों ने धावा बोला।

सैकड़ों अफसरों की टीम सुबह-सुबह ही व्यवसायियों के घ़र, दफ़्तर, फैक्ट्री और प्लांटों में दाख़िल हुई और दस्तावेज़, कंप्यूटर-ड्राइव तथा अकाउंट रजिस्टर खंगालने शुरू कर दिए।

सेंट्रल फोर्स

क्या है कार्रवाई का दायरा?

आयकर विभाग की कई टीमें अलग-अलग लोकेशन पर तैनात

मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल डेटा की भी जांच

कैश ट्रांजैक्शन, टैक्स चोरी और बेनामी निवेश से जुड़े कागजों की तलाश,

सुरक्षा के लिए सेंट्रल फोर्स साथ रही,


कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर अधिकारियों ने कंपनियों के अकाउंट सेक्शन को सील किया और स्टाफ से पूछताछ भी की।
IT टीमों के पहुंचते ही स्थानीय कारोबार जगत में हड़कंप मच गया।

बता दें कि क्यों हुई इतनी बड़ी रेड?

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से लोहे और स्क्रैप कारोबार में टैक्स चोरी और इनकम डिस्क्लोज़र को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *