धमकी देने के दो दिन बाद ही आशिक देवर ने भाभी को चाकू से गोद कर सीना चीर डाला…

झांसी में रिश्तों का खौफनाक अंत: भाभी पर चाकू से हमला, कुछ घंटों बाद आरोपी देवर ने पेड़ से लटककर दी जान

झांसी। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मौसी के बेटे की पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के कुछ घंटों बाद आरोपी का शव थाने से करीब 100 मीटर दूर एक गली में पेड़ से लटका मिला।

पीड़िता माया देवी अपने पति राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ नैनागढ़ में रहती थीं।

राकेश साहू लोडिंग गाड़ी चलाते हैं। दोनों की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। आरोपी महेंद्र साहू, राकेश की मौसी का बेटा था और उसी इलाके में रहता था।

राकेश के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले वह और महेंद्र अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। उसी दौरान महेंद्र और माया के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई।

बताया जाता है कि एक समय महेंद्र माया को लेकर दिल्ली चला गया था। बाद में परिवार के समझाने पर माया वापस घर लौट आई।

घटना से दो दिन पहले महेंद्र ने राकेश को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

शनिवार सुबह राकेश काम पर निकल गए थे। करीब 9 बजे वह घर आए और फिर वापस चले गए।

इसी बीच महेंद्र चाकू लेकर घर पहुंचा।
उसने दरवाजा खटखटाया माया ने दरवाजा खोला आरोपी अंदर घुसा और कुंडी बंद कर ली

इसके बाद उसने चाकू से कई वार किए और आखिर में महिला का सीना चीर दिया यह देखकर 5 साल की बेटी घबरा गई। वह छत पर भागी और टीन शेड पर कूदकर पड़ोसियों को आवाज लगाई –
अंकल, मम्मी को बचा लो।

पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुका था। माया गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ी थीं।
सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

कुछ घंटे बाद आरोपी ने की आत्महत्या:

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान प्रेमनगर थाने से करीब 100 मीटर दूर एक गली में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला।

पहचान होने पर पुष्टि हुई कि शव महेंद्र साहू का है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि भाभी पर हमला करने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने महिला पर हमले का केस दर्ज कर लिया था। अब दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है।
फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और पुराने संबंधों को घटना की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *