ज़मीन फाड़ी तो निकले 46 लाख: भालूडिग्गी में नक्सलियों का खज़ाना बरामद: लेवी का पैसा गाड़कर बैठे थे नक्सली, जवानों ने खोद डाला राज…

भालूडिग्गी पहाड़ी में जमीन के नीचे छिपाए 46 लाख मिले: नक्सलियों की फंडिंग पर बड़ा वार, हथियार-विस्फोटक भी बरामद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना मैनपुर क्षेत्र के भालूडिग्गी पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए ₹46 लाख से ज्यादा नकद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई गरियाबंद पुलिस और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। सर्चिंग के दौरान जवानों ने पहाड़ी इलाके में खुदाई कर कैश से भरे पैकेट बाहर निकाले।

पुलिस के अनुसार बरामद राशि करीब ₹46,31,500 बताई जा रही है। इसके साथ ही मौके से हथियार, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।

बताया जा रहा है कि यह रकम नक्सली संगठन द्वारा लेवी और अन्य अवैध वसूली से जुटाई गई थी। इन पैसों का इस्तेमाल संगठन की गतिविधियां बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने के लिए किया जाना था।

अधिकारियों ने बताया कि यह जानकारी हाल ही में सरेंडर किए गए नक्सलियों से पूछताछ के बाद मिली थी। उसी आधार पर भालूडिग्गी पहाड़ी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और बड़ी सफलता हाथ लगी।

सुरक्षा बलों का कहना है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और नक्सलियों के अन्य छिपे ठिकानों की तलाश की जा रही है।

क्या है इस कार्रवाई का महत्व?

नक्सलियों की आर्थिक ताकत पर सीधा प्रहार

लेवी नेटवर्क पर बड़ा झटका

माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने की रणनीतिक सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *