इश्क, शक और कत्ल: दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात…

प्यार का खौफनाक अंत: कार्तिक साहू ने गर्लफ्रेंड यूनेश्वरी वर्मा का गला घोंटकर किया कत्ल…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत सामने आया है। बॉयफ्रेंड कार्तिक राम साहू (27) ने अपनी गर्लफ्रेंड यूनेश्वरी वर्मा (26) की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, यूनेश्वरी वर्मा मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में पढ़ाई कर रही थी। वह सुभाष नगर स्थित किराए के मकान में रह रही थी।
शुक्रवार दोपहर कमरे में उसकी लाश संदिग्ध हालत में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कार्तिक साहू को यूनेश्वरी पर दूसरे युवक से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे करीब 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पद्मनाभपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *