मुस्लिम युवक से शादी 7 दिन बाद लौटी घर; मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ी, बोली-दूसरे धर्म में शादी ठीक नहीं…

मुंगेर। एक युवती द्वारा मुस्लिम युवक से शादी करने और कुछ दिन उसके साथ रहने के बाद वापस अपने मायके लौटने का मामला सामने आया है। युवती ने करीब 7 दिन पति के साथ रहने के बाद स्वयं घर लौटने का फैसला किया। घर पहुंचने के बाद परिजनों सहित हिंदू संगठनों ने उसे मंदिर ले जाकर हनुमान चालीसा का पाठ कराया।

मंशा कुमारी शॉ

जानकारी के अनुसार, युवती ने परिजनों की मर्जी के बिना मुस्लिम युवक से शादी की थी। शादी के तुरंत बाद वह युवक के साथ चली गई और करीब एक सप्ताह तक उसके साथ रही। इस दौरान परिवार ने युवती से संपर्क करने की कोशिश की।

करीब सात दिन बाद युवती ने अपने परिवार से संपर्क किया और कहा कि वह घर लौटना चाहती है। इसके बाद वह स्वयं मायके पहुंची। परिजनों का कहना है कि युवती बिना किसी दबाव के वापस आई है।

घर लौटने के बाद हिंदू संगठन संग परिजनों ने युवती को मंदिर ले जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। परिवार का कहना है कि यह धार्मिक आस्था और मानसिक शांति के लिए किया गया।

मीडिया और पुलिस के सामने युवती ने बयान दिया कि मैंने भावनाओं में आकर फैसला लिया था। दूसरे धर्म में शादी करना ठीक नहीं है। अब मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहती हूं।

मामले को लेकर पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार- युवती बालिग है वह अपनी मर्जी से घर लौटी है, किसी प्रकार की जबरदस्ती या अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है, इस कारण फिलहाल कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस का कहना है कि युवती अभी अपने परिजनों के साथ सुरक्षित है और आगे यदि वह कोई शिकायत करती है, तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *