जंबूरी में झगड़ा, BSP पर सन्नाटा, स्काउट में विवाद-देवेंद्र यादव बोले: बीजेपी हर मोर्चे पर फेल…

भिलाई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी इस समय भीतरू गुटबाजी और खींचतान से जूझ रही है। जंबूरी जैसे आयोजनों में पार्टी के अंदर हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सीनियर नेताओं को जूनियर नेता उठाकर पटक रहे हैं, जबकि संगठन इस पूरे घटनाक्रम में मूकदर्शक नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका में नजर आ रहा है।

विधायक देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने कहा कि हाल ही में हुए जंबूरी आयोजन के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने बीजेपी के आंतरिक हालात को उजागर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में न तो अनुशासन बचा है और न ही वरिष्ठता का सम्मान। पद और वर्चस्व की लड़ाई अब खुले मंचों तक पहुंच चुकी है।

विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की रिटेंशन स्कीम को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि BSP प्रबंधन के साथ बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन रिटेंशन स्कीम जैसे अहम विषय पर आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि 600 स्क्वायर फीट तक के मकानों को लेकर चर्चा जरूर हुई लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया, वहीं, व्यापारियों को भी किसी तरह की राहत नहीं दी गई

इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा 25 जनवरी को भिलाई में पैदल मार्च निकाले जाने की घोषणा की गई है। देवेंद्र यादव ने कहा कि जब तक मजदूरों और व्यापारियों के हितों पर फैसला नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

देवेंद्र यादव ने बताया कि बालोद में प्रस्तावित रूवर-रेंजर जंबूरी 2026 के आयोजन से जुड़े टेंडर आवंटन में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने ACB/EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने EOW पहुंचकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। देवेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 13 दिसंबर 2025 को आदेश जारी कर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का राज्य अध्यक्ष नियुक्त कर दिया, जबकि इससे पहले तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को पदेन राज्य अध्यक्ष बनाया गया था

बृजमोहन अग्रवाल ने अब तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।इसके बावजूद विभाग ने बिना उनकी सहमति के नया आदेश जारी कर दिया, जो नियमों के खिलाफ है और यही इस विवाद की सबसे बड़ी वजह है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार संगठन के भीतर गुटबाजी से जूझ रही है।मजदूरों, व्यापारियों और कर्मचारियों के मुद्दों पर फैसले नहीं ले पा रही और अब भ्रष्टाचार व नियमों की अनदेखी के आरोपों में भी फंसती जा रही है उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *