बुर्का पहने महिला को पीछे से पकड़कर मौलाना ने की अश्लील हरकत…

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में एक बुर्का पहने महिला के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है, जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया। हमलावर व्यक्ति कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने नजर आया जो मौलाना था, वह गली में पीछे से महिला को छूने की कोशिश करता है।

घटना मुरादाबाद के मुगलपुरा या डिप्टी गंज इलाके में हुई, जहां सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मौलाना महिला को पीछे से पकड़ते और अश्लील हरकत करते दिखा।

महिला ने विरोध करने और लोगों के इकट्ठा होने की दशा में आरोपी मौके से भाग गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आक्रोश फैल गया।

मुरादाबाद पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मुगलपुरा थाने के एसएचओ को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, हालांकि तारीख और समय की पुष्टि नहीं हुई। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *