30 से ज्यादा पर्यटक थे सवार, कई लापता; NDRF-SDRF की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जबलपुर। जबलपुर (मध्य प्रदेश): बरगी डैम में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, क्रूज में करीब 30-40 लोग सवार थे। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवा व ऊंची लहरों के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और पानी में समा गया।
अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर NDRF और SDRF की टीमें पहुंचीं और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार, अचानक आए तूफान और तेज हवाओं को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
यह हादसा एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।