स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई में मांस बिक्री और पशुवध गृह रहेंगे बंद…

15 अगस्त को जीव हत्या से जुड़ी गतिविधियों पर भी रोक, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

भिलाईनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 15 अगस्त 2026 को सभी मांस बिक्री केंद्र और पशुवध गृह पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान जीव हत्या से संबंधित गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत निगम सीमा क्षेत्र में संचालित सभी मांस बिक्री केंद्रों एवं पशुवध गृहों को स्वतंत्रता दिवस के दिन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों से शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को यदि किसी व्यक्ति या प्रतिष्ठान द्वारा मांस बिक्री, पशुवध अथवा जीव हत्या से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती हैं, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *