आदिवासी समाज के बीच पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव; रैली में बोले- संस्कृति और अधिकारों की रक्षा हमारी ज़िम्मेदारी…

विधायक देवेंद्र यादव ने समाजजनों के साथ की पूजा-अर्चना, रैली में कदम से कदम मिलाकर चले; बोले- आदिवासी संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान की मजबूत नींव

भिलाई। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भिलाई में आदिवासी समाज ने उत्साह और उमंग के साथ भव्य आयोजन किया। समाज की ओर से निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की रंगारंग झलक ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

इस आयोजन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए, उन्होंने समाजजनों के साथ माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा सभी के खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद विधायक रैली में शामिल हुए और समाज के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान की मजबूत नींव है। समाज की समृद्ध परंपराएं, कला, संस्कृति और जीवनशैली प्रदेश की पहचान को और मजबूत बनाती हैं। विश्व आदिवासी दिवस अपनी इस गौरवशाली विरासत को याद करने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार काम करने की जरूरत है। संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार और विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक ने विश्व आदिवासी दिवस पर समाज के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भिलाई की पहचान हमेशा से सामाजिक एकता और भाईचारे की रही है। यहां सभी समाज के लोग मिल-जुलकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को उत्साह के साथ मनाते हैं। आदिवासी दिवस का यह आयोजन भी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का सुंदर उदाहरण है।

रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, आदिवासी संस्कृति की झलक और उत्साह से भरे माहौल ने आयोजन को यादगार बना दिया। विधायक देवेंद्र यादव ने समाजजनों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *